मनोरंजन नौकरी मोबाइल घड़ी लैपटॉप तकनीक व्यापार खेल सोशल मीडिया कार बाइक यात्रा राजनीति ऋण जीवनशैली फ़िल्म योजना

ग्वालियर : जुड़वा बेटियों को जन्म देने से नाराज पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, केआरएच में मची अफरा-तफरी

On: September 17, 2026 3:26 PM
हमें फॉलो करें:

ग्वालियर। कमलाराजा अस्पताल (केआरएच) के गायनिक वार्ड में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां जुड़वा बेटियों को जन्म देने से कथित तौर पर नाराज पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी पति ने पत्नी के चेहरे पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसके चेहरे पर गहरे घाव हो गए।

घटना के बाद गायनिक वार्ड में मौजूद अन्य प्रसूताओं और उनके स्वजन में दहशत फैल गई। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपी पति को काबू में किया। घटना की सूचना मिलने पर केआरएच के सहायक अधीक्षक डा. हितेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे।

प्रसव के बाद वार्ड में पहुंचते ही किया हमला

हजीरा निवासी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को कमलाराजा अस्पताल के गायनिक विभाग में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह चिकित्सकों ने उसे ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर भेजा, जहां उसने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया।

ऑपरेशन के बाद पूजा को गायनिक वार्ड में शिफ्ट किया गया। आरोप है कि वार्ड में पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसके पति उदयभान ने चाकू निकालकर पूजा पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसके चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मासूम बच्चियों को लेकर भी मची अफरा-तफरी

 

घटना के समय पूजा के पास उसकी नवजात बच्चियां भी थीं। पति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के दौरान बच्चियों को सुरक्षित बचाने को लेकर भी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अस्पताल स्टाफ और मरीजों के स्वजन ने किसी तरह पूजा को संभालने का प्रयास किया।

सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आरोपी पति को पकड़ लिया। घटना के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

स्वजन ने आरोपी को पकड़कर पीटा

घटना के बाद वार्ड में मौजूद कुछ महिला मरीजों के स्वजन ने आरोपी उदयभान को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूजा के मायके पक्ष के लोग शिकायत लेकर कंपू थाने पहुंचे। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Admin

इस ब्लॉग पर आपको कई विषयों पर उपयोगी और रोचक लेख पढ़ने को मिलेंगे। हम यहां पर सरकारी योजनाओं, तकनीकी खबरों, लेटेस्ट कार और बाइक की जानकारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आर्टिकल प्रकाशित करते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment