मनोरंजन नौकरी मोबाइल घड़ी लैपटॉप तकनीक व्यापार खेल सोशल मीडिया कार बाइक यात्रा राजनीति ऋण जीवनशैली फ़िल्म योजना

ग्वालियर : अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 81 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त

On: September 17, 2026 3:58 PM
हमें फॉलो करें:

ग्वालियर जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 11 प्रकरण किए गए पंजीबद्ध

ग्वालियर : ग्वालियर कलेक्टर  रुचिका चौहान के आदेशानुसार तथा आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त, जिला ग्वालियर  राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं एवं नियमित गश्त के आधार पर ग्वालियर शहर तथा डबरा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने लाला का बाजार, गड़वे की गोठ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंकुर जैन के आधिपत्य से 274 पाव देसी मदिरा प्लेन एवं 30 पाव देसी मदिरा मसाला जब्त की। जब्त मदिरा की मात्रा 54.72 बल्क लीटर पाई गई। मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने के कारण आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसी क्षेत्र में सत्य प्रकाश के आधिपत्य से 60 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त कर धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वहीं तारागंज एवं बड़गांव क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा पान करवाने के मामलों में धारा 36A के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। राजपूत ढाबा पर अवैध मदिरा विक्रय के मामले में धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोहनपुर पुल के नीचे से 10 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त कर धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

डबरा क्षेत्र में भी आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। यहां से कुल 61 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त की गई तथा धारा 34(1) के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

इस प्रकार ग्वालियर एवं डबरा क्षेत्र में की गई कार्रवाई में कुल 81 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 47 हजार रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत 1 प्रकरण, धारा 34(1) के तहत 6 प्रकरण तथा धारा 36A के तहत 4 प्रकरण, इस प्रकार कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

आबकारी विभाग ने बताया कि मदिरा दुकान के पास अवैध अहाते का संचालन करना तथा अवैध रूप से मदिरा पान करवाने की सुविधा उपलब्ध कराना आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध है। जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी  मोनिका पाठक,  संतोष यादव,  दिनेश भार्गव, उप निरीक्षक हरेंद्र मावई, शिवा रघुवंशी, सतेंद्र मीणा, रवि सिसोदिया तथा मुख्य आरक्षक रवि बघेल सहित आरक्षक राघवेंद्र भदौरिया, राहुल त्यागी, देवेश शर्मा, संजय दोहरे, अमन राजावत, शिवकांत, निधि पंत, अंजली शर्मा एवं अन्य आबकारी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Admin

इस ब्लॉग पर आपको कई विषयों पर उपयोगी और रोचक लेख पढ़ने को मिलेंगे। हम यहां पर सरकारी योजनाओं, तकनीकी खबरों, लेटेस्ट कार और बाइक की जानकारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आर्टिकल प्रकाशित करते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment