मनोरंजन नौकरी मोबाइल घड़ी लैपटॉप तकनीक व्यापार खेल सोशल मीडिया कार बाइक यात्रा राजनीति ऋण जीवनशैली फ़िल्म योजना

प्रदेश सचिव बनने के बाद पहली बार भिंड पहुंचेंगे कमल नागर, 20 सितंबर को निकलेगा स्वागत काफिला, स्वागत की तैयारियां पूरी

On: September 19, 2026 6:15 PM
हमें फॉलो करें:

भिंड। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश सचिव कमल नागर  के प्रथम भिंड आगमन को लेकर संगठन की ओर से स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार 20 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे ग्वालियर टोल से स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

जो कि  तय किए गए रूट प्लान के अनुसार स्वागत काफिला ग्वालियर टोल, मालनपुर, हरीरामपुरा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा, गुरीखा, बूटी कुइयां, गोहद चौराहा, डांग सरकार, बिरखड़ी और मेहगांव गोरमी तिराहा होते हुए आगे बढ़ेगा।

इसके बाद काफिला मेहगांव भिंड तिराहा, बरौही, लावन मोड़ भिंड, सुभाष तिराहा भिंड, भरोली तिराहा, देहात थाना के सामने, रानी अवंतिका बाई की प्रतिमा, भिंड बाजार और भिंड मुस्लिम बस्ती सहित निर्धारित स्थानों से होकर गुजरेगा।

कार्यक्रम में रानी अवंतिका बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण का भी उल्लेख किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में  सैकड़ों  की संख्या में  लोग पहुंचेंगे।

Admin

इस ब्लॉग पर आपको कई विषयों पर उपयोगी और रोचक लेख पढ़ने को मिलेंगे। हम यहां पर सरकारी योजनाओं, तकनीकी खबरों, लेटेस्ट कार और बाइक की जानकारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आर्टिकल प्रकाशित करते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment