ग्राम पंचायत सर्वा के दो मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम मशीनों का किया गया आवंटन
ग्वालियर : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पंचायत उप निर्वाचन के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम जिला स्तरीय रेंडमाइजेशन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रेक्षक श्री बी.एम. शर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिले की ग्राम पंचायत सर्वा में होने वाले सरपंच पद के उप निर्वाचन के लिए दो मतदान केंद्रों हेतु ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। इनमें शासकीय हाई स्कूल सर्वा तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय दफाई समचौली मतदान केंद्र शामिल हैं।
रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर श्री
अनिल बनवारिया एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#gwalior
Collector Office Gwalior
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh









