टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

बिहार ; लड़की संग पहले डांस किया फिर कर ली स्टेज पर ही शादी, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Published on: 02/14/2025
1
0

लोग कर रहे लड़के की हिम्मत  की तारीफ, वायरल  वीडियो बना  सोशल  मीडिया पर चर्चा का विषय

नाच देखते-देखते हो गया प्यार, युवक ने स्टेज पर चढ़ भर दी मांग और उड़ा दी ओड़नी

प्यार में इंसान हर बंधन तोड़ डालता है. जब किसी को प्यार हो जाता है तो उसे सिर्फ अपना पार्टनर नजर आता है. उसके साथ रहने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकता है. घर-परिवार के अलावा समाज के खिलाफ भी प्रेमी जोड़े चले जाते हैं. बिहार में शादी-ब्याह को काफी अहम माना जाता है. किसी को अपने घर की दुल्हन बनाने से पहले परिजन अच्छे से लड़की के घरवालों की छानबीन करते हैं ।

बिहार में एक युवक को ऑर्केस्ट्रा डांसर से पहली ही नजर में प्यार हो गया. वो स्टेज पर चढ़ा और उसने डांसर की मांग सिंदूर से भर दी. उसे चुनरी भी ओढ़ाई और अपनी पत्नी स्वीकार किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ है. लोग लड़के के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं ।

लव एट फर्स्ट साइट तो आपने सुना ही होगा. ऐसा आपके साथ भी कभी न कभी जरूर हुआ होगा कि कोई आपको पहली ही नजर में पसंद आ गया हो.

नाचते-नाचते हुआ प्यार 

वायरल हो रहे इस वीडियो को बिहार का बताया जा रहा है. इन दिनों लग्न का सीजन चल रहा है, ऐसे में कई शादियां हो रही हैं. ऐसे ही एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा बुलाया गया था. लड़की इसी आर्केस्ट्रा में नाचने गई थी. उसका नाच देख रहे युवक को पहली ही नजर में उससे प्यार हो गया. उसने आव देखा ना ताव, झट से स्टेज पर चढ़ गया. उसके हाथ में सिंदूर था. युवक ने स्टेज पर ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया  इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.

बताया जा रहा है कि बिहार के एक शहर में एक युवक बारात में शामिल होने गया था. यहां उसे आर्केस्ट्रा में नाचने वाली लड़की से प्यार हो गया. जब उसने डांसर को देखा तो पहली ही नजर में उसे दिल दे बैठा. यही नहीं, वो सीधे स्टेज पर चढ़ा और डांसर की मांग सिंदूर से भर दी. लड़की कुछ पल के लिए तो स्तब्द रह गई. वो स्टेज में ही यहां वहां शर्माते हुए टहलते लगी. फिर लड़के ने उसे गले लगा लिया. लड़की भी फिर मुस्कुराने लगी ।

इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया । लोग लड़के के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं. आमतौर पर आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों को लोग सम्मान की नजर से नहीं देखते हैं. उन्हें सिर्फ नाचने वाली समझा जाता है. लेकिन इस युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा फिर चुनरी ओढ़ाई ।

 

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

सोशल मीडिया पर इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं. लोग लड़के की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जहां लोग आर्केस्ट्रा में नाचने वाली लड़कियों को गलत नजर से देखते हैं, वहीं इस युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बनाकर उसे सम्मान दिया है. यह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. वीडियो बिहार के छपरा का बताया जा रहा है. हालांकि, इस वीडियो की ”इतिहास न्यूज़”  पुष्टि नहीं करता ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

error: Content is protected !!