टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

Published on: 02/03/2026
0
0

मालनपुर : औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित मोंडेलेज इंडिया कंपनी (कैडबरी) द्वारा फैलाए जा रहे दूषित पानी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी से निकल रहे केमिकल युक्त पानी से आसपास के गांवों में गंभीर बीमारियों के फैलने की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी।

आस-पास के ग्रामीणों द्वारा दूषित पानी के सैंपल लिए गए, जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक केशव देसाई से शिकायत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक केशव देसाई ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिस पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम का गठन किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंपनी में की जांच

गठित टीम आज मोंडेलेज इंडिया कंपनी पहुंची। इस टीम का नेतृत्व बीएमओ डॉ. बासुदेव शिकारिया ने किया, जो अपनी पूरी स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम द्वारा कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैल रहे दूषित पानी की जांच की गई एवं आवश्यक सैंपल लिए गए।

विधायक केशव देसाई ने जताई कड़ी नाराजगी

जांच के दौरान क्षेत्रीय विधायक केशव देसाई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन द्वारा फैलाए जा रहे दूषित पानी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि इससे औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर सहित आसपास के गांवों में कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

विधायक ने कंपनी प्रबंधन को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो यह मामला इंदौर के भागीरथपुरा जैसे बड़े हादसे में तब्दील हो सकता है।

ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी के कारण त्वचा रोग, पेट संबंधी बीमारियां और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की।

प्रशासन ने दिए जांच के आश्वासन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

error: Content is protected !!