मुरैना : मुरैना जिले में मधुकर बस्ती द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन बी. एन गार्डन में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विजय बांदिल जी मातृशक्ति के रूप में बहन हेमलता राणा एवं संत समाज से बजरंग दास महाराज जी उपस्थित रहे तथा परिसर में नारी शक्ति एवं पुरुष शक्ति उपस्थित रहे।
सभी दर्शकों के बीच में क्रीडा भारती की बहनों द्वारा आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया गया जिसमें कु. बहन आरती सिकरवार ( ताइक्वांडो प्रशिक्षक ), कौशल विद्या द्वारा नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिसमें शिवानी, निशा, अनुष्का, नंदिनी, रागिनी, हिमांशु, अनुराग, आयुष, तुलसी, कनक, निशू, आदित्य,अतुल, आदर्श द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया और कार्यक्रम सफल रहा और दर्शकों ने आवश्यकता और उपयोगिता को सराहा।






