मनोरंजन नौकरी मोबाइल घड़ी लैपटॉप तकनीक व्यापार खेल सोशल मीडिया कार बाइक यात्रा राजनीति ऋण जीवनशैली फ़िल्म योजना

बचपन स्कूल में नवदुर्गा महोत्सव की धूम, दो दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव में थिरके छात्र

On: October 16, 2026 2:50 PM
हमें फॉलो करें:

मालनपुर। कस्बे के समीप संचालित प्रतिष्ठित बचपन स्कूल में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, माता की चुनरियों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती के साथ किया गया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने गुजराती गरबा, राजस्थानी लोकनृत्य और डांडिया की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित सभी अभिभावक और शिक्षक झूमने पर मजबूर हो गए। छात्र रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों – चनिया-चोली और कुर्ता-पायजामा में सजे हुए बेहद आकर्षक लग रहे थे।

संस्कारों के साथ शिक्षा भी जरूरी – संचालक

IMG 20261016 WA0038

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों से भी जोड़ना बेहद जरूरी है। शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और हमारी परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करते हैं।उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और हमें माँ दुर्गा से साहस और परोपकार की प्रेरणा लेनी चाहिए।

दो दिवसीय इस महोत्सव में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने व्यवस्था संभाली और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्रों एवं उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रीटा द्विवेदी, ऋषि सविता, प्रताप, शालिनी दीक्षित, सिवानी, साक्षी, सिन्धु, सेजल , मीनाक्षी, तनीषा आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।

Admin

इस ब्लॉग पर आपको कई विषयों पर उपयोगी और रोचक लेख पढ़ने को मिलेंगे। हम यहां पर सरकारी योजनाओं, तकनीकी खबरों, लेटेस्ट कार और बाइक की जानकारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आर्टिकल प्रकाशित करते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment