मालनपुर : शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर मालनपुर क्षेत्र के समीप संचालित प्रतिष्ठित विद्यालय शिवाजी पब्लिक स्कूल एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों का सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।समारोह में दोनों विद्यालयों के संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू द्वारा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों को शॉल-श्रीफल भेंट कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय संचालक दिनेश सिंह परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक अपने ज्ञान की रोशनी से छात्रों के जीवन को रोशन करता है और उन्हें एक अच्छे नागरिक के रूप में गढ़ता है। शिक्षकों के त्याग और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में शिवाजी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य नेहा सिंह, बचपन इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य रीटा द्विवेदी और दोनों ही विद्यालयों के शिक्षक सुनील, अर्जुन,प्रताप, ऋषि सविता, सुनील गौतम आदि करीब दो दर्जन शिक्षक गण उपस्थित रहे और सम्मान पाकर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।










