टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

टी आई शिव सिंह यादव ने चौराहे थाने का चार्ज संभाला, बोले- न्याय के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा, अपराध खत्म करना प्राथमिकता

Published on: 08/22/2025
1
0

गोहद : निरीक्षक शिव सिंह यादव को चौराहे थाने की कमान मिलते ही उन्होंने चार्ज संभाला और स्टाफ से रूबरू हुए एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक व्यापारी गण उनसे भेंट करने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मेरे रहते किसी को भी न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा; क्षेत्र में अपराध खत्म करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी चार्ज लेने के बाद उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जानी।

नवागत थाना प्रभारी यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र में अमन, शांति के साथ असामाजिक तत्वों पर विशेष लगाम लगाई जाएगी। क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चलने नहीं दी जाएगी। आम जनता का भरोसा कायम रखा जाएगा, उन्हाेंने बताया कि क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से बड़ा क्षेत्र हैं।

यहां कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में सतत रात्रि कालीन गश्त की जाएगी। जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाए जाएंगे, ताकि अपराधों में कमी आ सके। थाने में आए फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार किया जाएगा, उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुंडा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत क्षेत्र के आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जल्द ही अपराधियों की कुंडली तैयार की जा रही है और वर्तमान में कौन अपराधी क्या कर रहा है।

यह सब जानकारी पुलिस के पास रहेगी। उन्होंने बताया कि थाने के दरवाजे सदैव आपके लिए खुले हैं, कभी भी कोई व्यक्ति निसंकोच होकर शिकायत लेकर आ सकता है हम आपकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। अगर कोई व्यक्ति हमें किसी अपराधी या अवैध कार्यों की गोपनीय सूचना देता है तो उसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी और उसकी सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी हमारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

महिला सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा : मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

सच्चिदानंद अर्गल का नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल में हुआ चयन, परिवार मे खुशी की लहरसच्चिदानंद अर्गल का नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल में हुआ चयन, परिवार मे खुशी की लहर

error: Content is protected !!