टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

केजरीवाल की 17 फरवरी को कोर्ट में पेशी:ED की शिकायत पर समन भेजा, जांच एजेंसी के 5 समन पर पेश नहीं हुए थे

Published on: 02/07/2024
0
0

दिल्ली शराब नीति केस में जांच कर रही ED की शिकायत पर कोर्ट ने केजरीवाल को समन भेजा है। इससे पहले जांच एजेंसी ने CM अरविंद केजरीवाल को 5 बार समन भेजा था। केजरीवाल इन समन को राजनीति से प्रेरित बताकर अभी तक ED के सामने पेश नहीं हुए।

इसे लेकर ED ने 3 फरवरी को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर आज कोर्ट ने केजरीवाल को समन भेजकर 17 फरवरी को पेश होने को कहा है।

उधर, कोर्ट में ED की शिकायत को लेकर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा- भाजपा और मोदी अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए ED का इस्तेमाल कर रहे हैं। केजरीवाल इस लिस्ट में नंबर एक पर हैं।

ED ने केजरीवाल को 5वां समन भेजकर 2 फरवरी को बुलाया था। इससे पहले 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को भी केजरीवाल को समन भेजा जा चुका है। शराब नीति केस में ही केजरीवाल के नंबर दो रह चुके दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

महिला सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा : मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

सच्चिदानंद अर्गल का नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल में हुआ चयन, परिवार मे खुशी की लहरसच्चिदानंद अर्गल का नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल में हुआ चयन, परिवार मे खुशी की लहर

error: Content is protected !!