मनोरंजन नौकरी मोबाइल घड़ी लैपटॉप तकनीक व्यापार खेल सोशल मीडिया कार बाइक यात्रा राजनीति ऋण जीवनशैली फ़िल्म योजना

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जयंती, राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुति ने मोहा मन

On: September 4, 2026 1:54 PM
हमें फॉलो करें:

मालनपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय शिवाजी पब्लिक स्कूल एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत दोनों ही विद्यालयों में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद विद्यालयों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नन्हे-मुन्नों ने किया भाव-विभोर

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण कर एक से बढ़कर एक नाटक, गीत और कविताओं की प्रस्तुति दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों को मोर-मुकुट, बांसुरी और राधा के श्रृंगार में देखकर सभी उपस्थित जन भाव-विभोर हो गए और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

संचालक ने बताया श्रीकृष्ण के जीवन का महत्व

इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को श्रीकृष्ण जयंती के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण प्रेम, करुणा और धर्म के प्रतीक हैं और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों को पंजीरी और प्रसाद का वितरण किया गया।

Admin

इस ब्लॉग पर आपको कई विषयों पर उपयोगी और रोचक लेख पढ़ने को मिलेंगे। हम यहां पर सरकारी योजनाओं, तकनीकी खबरों, लेटेस्ट कार और बाइक की जानकारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आर्टिकल प्रकाशित करते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment