टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

Fact Check: अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट को लेकर नहीं किया यह आपत्तिजनक पोस्ट, वायरल रील फर्जी है

Published on: 01/29/2026
0
0

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का एलान किया था। रिटायरमेंट की इस घोषणा के बाद ही यह खबर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल हो गई। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हो रही है। यह वायरल रील एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट है, जिसके यूजर प्रोफाइल में अरिजीत सिंह की तस्वीर है। दावा किया जा रहा है कि अरिजीत ने अपने प्रशंसकों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट किया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अरिजीत सिंह के नाम से वायरल हो रही यह आपत्तिजनक पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। सिंगर ने अपने किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न तो इस तरह की कोई पोस्ट की है और न ही अपने प्रशंसकों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस रील में भ्रामक तरीके से दिखाया गया स्क्रीनशॉट अरिजीत के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

इंस्टाग्राम यूजर ‘nitin_sayz’ ने 28 जनवरी 2026 को इस वायरल पोस्ट को शेयर किया। पोस्ट एक इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट के तौर पर है, जिसमें यूजर अरिजीत सिंह हैं।’ नीचे वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट देखा जा सकता है।

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने न्यूज सर्च किया। सर्च में हमें कई न्यूज वेबसाइट्स पर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा से जुडी खबरें मिलीं। दैनिक जागरण की 27 जनवरी की खबर के अनुसार, सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने इंस्ट्राग्राम से पोस्ट शेयर करते हुए प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का एलान किया है। इस खबर को और भी कई न्यूज वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हम अरिजीत सिंह के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहुंचे। इस अकाउंट पर हमें पहली पोस्ट ही 27 जनवरी 2026 को किए गए रिटायरमेंट की घोषणा की मिली। पोस्ट में लिखा है, “आप लोगों ने जो प्यार और समर्थन मुझे दिया है, उसके लिए मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं आगे से प्लेबैक गायक के रूप में कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लेने वाला हूं। मैंने इस सफर को यहीं खत्म करने का फैसला किया है।”

सर्च में हमें अरिजीत सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भ्रामक दावे से वायरल हुई आपत्तिजनक पोस्ट कहीं भी शेयर की हुई नहीं मिली। इसके बारे में हमने न्यूज सर्च भी किया, लेकिन वहां भी हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। अगर ऐसी कोई पोस्ट होती तो इससे जुड़ी खबर कहीं न कहीं जरूर मौजूद होती।

गायक अरिजीत सिंह के नाम पर वायरल हो रही पोस्ट और असली पोस्ट में फर्क देखा जा सकता है।

वायरल पोस्ट से जुड़े फर्जी दावे की पुष्टि के लिए हमने दैनिक जागरण में बॉलीवुड को कवर करने वाली हमारी सहयोगी सीनियर संवाददाता स्मिता श्रीवास्तव से संर्पक किया। उन्होंने हमें बताया कि अरिजीत सिंह ने यह वायरल पोस्ट नहीं की है और यह पूरी तरफ से फर्जी है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर फर्जी पोस्ट तैयार किया गया हो। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज की फर्जी पोस्ट वायरल हो चुकी हैं, जिनका विश्वास न्यूज ने फैक्ट चेक किया है। पड़ताल यहां पढ़ी जा सकती है।  

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर ‘nitin_sayz’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि पड़ताल किये जाने तक यूजर के 2370 फॉलोवर्स थे।

The post Fact Check: अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट को लेकर नहीं किया यह आपत्तिजनक पोस्ट, वायरल रील फर्जी है appeared first on Vishvas News.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

Leave a Comment

error: Content is protected !!