भिंड : जिले के प्रसिद्ध यूट्यूबर अभिलाख सिंह कुशवाहा पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। करीब तीन महीने पहले उन पर एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया ।थाने में दर्ज हुआ था। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अभिलाख सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी थी क्योंकि अभिलाख एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं और जिले में उनकी पहचान काफी मजबूत है।
जेल जाने से पहले अभिलाख सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन पर लगे आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और उन्हें राजनीतिक व व्यक्तिगत रंजिश के चलते फंसाया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था।
अगर मैं दोषी हूँ तो मुझे फांसी पर चढ़ा दो, लेकिन मैं निर्दोष हूँ। मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया है – अभिलाख सिंह कुशवाहा
अभिलाख सिंह कुशवाहा का कहना है कि वह हमेशा समाज की भलाई और जागरूकता के लिए वीडियो बनाते रहे हैं। उनका मानना है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और समाज में बढ़ते प्रभाव के चलते कुछ लोगों ने षड्यंत्रपूर्वक उन्हें निशाना बनाया है।
वहीं इस मामले में पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और सभी साक्ष्य अदालत में पेश किए जाएंगे। अब देखना होगा कि अदालत इस पूरे प्रकरण में क्या फैसला सुनाती है। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें न्यायालय की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।









