टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

भिंड : प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना शासन की पहली प्राथमिकता- कलेक्टर

Published on: 08/01/2025
0
0

कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ राजस्व शिविर

भिंड : राजस्व प्रकरणों में गति प्रदान करने हेतु कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव के द्वारा पत्र जारी कर समस्त राजस्व अधिकारियों, जनपद सीईओ एवं नगर पालिका सीएमओ समस्त लहार अनुभाग को निर्देशित करते हुए नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि संबंधी नागरिक समस्याओं को निराकृत करने हेतु राजस्व शिविर का आयोजन नगर पालिका सभागार लहार में आयोजित किया गया। राजस्व शिविर में विभिन्न राजस्व समस्याओं, नगरीय निकायों एवं पंचायत विभाग से संबंधित कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव के द्वारा सभी प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्राप्त आवेदनों का आगामी 15 दिवस में नियमानुसार एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित कर अवगत करावेंगे।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाये गति

कलेक्टर भिण्ड श्री संजीव श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि फोती नामांतरण या रजिस्ट्री नामांतरण सीधे खारिज न करते हुए मेरिट के आधार पर निर्णय करें एवं सभी पटवारी एसडीएम कोर्ट या तहसीलदार कोर्ट से प्राप्त आदेशों का त्वरित अमल सुनिश्चित करें एवं आवेदक या अपील को अनिवार्य रूप से अवगत करावें।बैठक में एसडीएम लहार श्री विजय यादव, तहसीलदार लहार श्री दीपक शुक्ला, तहसीलदार मिहोना श्री अमित दुबे, तहसीलदार रौन श्रीनिवास शर्मा, प्रभारी तहसीलदार दबोह श्री अरविंद शर्मा, नगर पालिका सीएमओ लहार श्री रमाशंकर शर्मा सहित पटवारी, राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!