टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

भिंड : बदला पुलिस का चेहरा तो खौफ में आए अपराधी, समाजसेवी ने पुलिस की बेहतर कार्य प्रणाली को लेकर पुलिस अधीक्षक की तारीफ की,कहा ऐसे अफसर की जिले वासियों को जरूरत 

Published on: 05/24/2025
0
0

बृजेंद्र पाल बंसल मालनपुर ( पत्रकार )

भिंड : भिंड पुलिस कप्तान डॉक्टर असित यादव अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं उन्होंने गुंडा विरोधी अभियान चलाकर न सिर्फ गुंडों पर कार्रवाई की बल्कि कई अपराधियों को हवालात पहुंचाया है। उनके निर्देशन में लगातार माफिया ,अपराधी ,गुंडे, बदमाशों पर हो रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अब पुलिस का चेहरा बदला हुआ है।

मालनपुर क्षेत्र से लेकर जिलेभर में लूट, चोरी, हत्या की घटनाओं में काफी हद तक अंकुश लगा है। पुलिस का इकबाल बुलंद हुआ तो अपराधियों का रसूख कम हो गया है। जिले में बड़े बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की बड़ी घटनाएं हुईं तो जिले की पुलिस का भी मनोबल बढ़ गया। उसने भी ताबड़ तोड़ अपराधियों के खिलाफ आपरेशन शुरू किए और अपराधियों की धर पकड़ की गई जिसके तहत कई अपराधी पकड़े भी गए ।

पुलिस द्वारा अपराधियों की कुंडली तैयार की गई है जिसके तहत उन पर निगरानी बरती जा रही है। मालनपुर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु दत्त शर्मा ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर असित यादव से मिलकर उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए धन्यवाद दिया और पुलिस के अच्छे कार्यों के लिए उनकी हौसला अफजाई की इस अवसर पर समाजसेवी ने कहा कि आप के निर्देशन में जिले की पुलिस बहुत ही अच्छा काम कर रही है इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मालनपुर पुलिस की तारीफ की और कहां कि आपके निर्देशन में मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी बेहतर काम कर रहे हैं रात्रि ग्रस्त अपराधियों की धर पकड़ अभियान से क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित है उन्होंने कहा की मालनपुर थाना प्रभारी मानवीय संवेदनाओं से भी जुड़े हैं।

उन्होंने एक गरीब कन्या के विवाह में भाई का फर्ज निभाकर दिल खोलकर खर्च किया था उनके इस सामाजिक सरोकार की खबर से क्षेत्र में पुलिस के प्रति एक अच्छा संदेश गया है और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बड़ा है उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि आपके निर्देशन में पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है जिसके चलते आम जन भी थाने से लेकर आप तक बे झिझक और निशंकोच होकर अपनी बात कर सकता है। समाजसेवी ने पुलिस अधीक्षक से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव भी दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!