टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

भिंड : 30 एमपी बटालियन एनसीसी ने मनाया 9 वां पूर्व सैनिक दिवस

Published on: 01/14/2025
0
0

भिंड : आज 14 जनवरी को पूर्व सैनिकों ने जिला मुख्यालय पर सैनिक कल्याण कार्यालय पर भारी संख्या में इकट्ठा हो कर बहुत ही धूमधाम से पूर्व सैनिक दिवस मनाया तथा इस समारोह में सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन ए के उपाध्याय जी ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों की बहुत सराहना की तथा भिंड जिले को सबसे ज्यादा मातृभूमि की रक्षा में शहादत देने वाला जिला बताया तथा ई सी एच डा चैतन्य ने पूर्व सैनिकों के लिए मेडिकल योजना के बारे में बताया।

30 एमपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ ( विशिष्ट सेवा मेडल)ने बताया कि भिण्ड जिले के युवाओं में शुरू से ही देशभक्ति का जज्बा रहा है। यही कारण है कि यहां के युवा सबसे ज्यादा सेना में नौकरी करते हैं। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा शहीद यदि किसी जिले में हैं तो यह गौरव भी भिंड जिले को प्राप्त है।

आजादी के बाद चाहे 1962 में भारत चीन की लड़ाई हो या फिर 1965 में भारत पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध हो। यहां तक कि भारतीय सेना के जितने भी बड़े ऑपरेशन हुए हैं, उनमें भिंड के जवानों ने अपनी भूमिका निभाई है

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल भारत सिंह यादव ने अपने संबोधन में विश्व की नंबर एक सेना हमारी भारतीय सेना है कहकर अनेक सैन्य उदाहरण देकर सभी पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों को एवं सैनिकों में जोश भर दिया स्वागत भाषण की शुरुआत पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह ने की तथा मंच संचालन किया तथा आभार कैप्टन देवेन्द्र सिंह तोमर ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी वीर नारियों को मुख्य अतिथि कर्नल भारत सिंह यादव सोल और श्री फल देकर सम्मानित किया तथा सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

इस मौके पर कैप्टन कप्तान सिंह, कैप्टन बादशाह खान, कैप्टन नेत रामसूबेदार पुष्पराज सिंह हवलदार संदीप नायक सनी सिकरवार ओर पूर्व सैनिक एवं शहीद वीर नारियाँ समलित हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!