टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

लाड़ली बहना योजना एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का हुआ अंतरण

Published on: 01/12/2025
0
0

जिले की 2.74 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 33.43 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण हुआ

भिंड : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कालापीपल, जिला शाजापुर से प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में ₹1553.49 करोड़ की राशि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल के लिए 26 लाख बहनों के खाते में ₹27 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹335 करोड़ की राशि का अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में देखा एवं सुना गया।

जिसमें भिण्ड जिले की कुल 2 लाख 74 हजार 093 लाड़ली बहनों को ₹1250 के मान से माह जनवरी 2025 की भुगतान हेतु कुल राशि 33 करोड़ 43 लाख 93 हजार 850 रूपये का अंतरण किया गया।

लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम से पूर्व लाड़ली बहनों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें लाड़ली बहनों द्वारा रंगोली बनाई गई और भजन-कीर्तन किया गया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में देखा एवं सुना गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री संजय कुमार जैन सहित अन्य अधिकारी एवं लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!