टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

भिंड : सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने सचिव ग्राम पंचायत करियावली को किया निलंबित

Published on: 12/09/2024
0
0

पदीय कर्तव्य में लापरवाही करने के कारण की गई कार्रवाई

भिंड : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री जगदीश कुमार गोमे ने पदीय कर्तव्य में लापरवाही करने के कारण श्री कोमल सिह सचिव ग्राम पंचायत करियावली जनपद पंचायत लहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री जगदीश कुमार गोमे ने बताया है कि समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार अनुसार ग्राम सिकरी ग्राम पंचायत करियावली जनपद पंचायत लहार में सरपंच और सचिव के बीच चल रही खींचतान के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पडे हुये हैं। पंचायत में पदस्थ सचिव की लापरवाही के कारण, सरपंच एवं सचिव द्वारा हजारों रूपये की राशि निकाल ली है। पिछले दिनों पंचायत में पदस्थ सचिव का वीडियो बायरल हुआ, जिसमें सचिव द्वारा शराब पीकर ओटीपी देने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है। ग्राम पंचायत करियावली में साफ-सफाई के नाम से निकाली गई राशि से कोई कार्य नहीं हो रहा है, गली मोहल्लों में गंदगी पसरी हुई है एवं मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा प्रभारी मंत्री जी एवं जिलाधीश से कठोर कार्यवाही की मांग की गई है। इससे प्रतीत होता है कि ग्राम पंचायत करियावली जनपद पंचायत लहार के सचिव श्री कोमल सिंह के द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है।

पदीय कर्तव्य में लापरवाही करने के कारण श्री कोमल सिह सचिव ग्राम पंचायत करियावली जनपद पंचायत लहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला पंचायत भिण्ड नियत किया जाता है, तथा निलंबन अवधि में संबंधित को शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!