टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

MP में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती में बड़ा अपडेट, 12670 केंद्रों पर होगी नियुक्ति

Published on: 12/07/2024
0
0

मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती की जानी है। इस बार सभी पदों की नियुक्ति एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। नियुक्तियों के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 12670 मिनी आंगनवाड़ी केंदों को उन्नत कर दिया है। इन मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय हाल ही में मंत्रि-परिषद द्वारा लिया गया था। सभी केंद्रों पर कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति होगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद स्वीकृत किए गए हैं।

सरकार के निर्णयानुसार पूर्व संचालित 12670 मिनी आंगनवाड़ी केंदों को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में 1 दिसम्बर 2024 से परिवर्तित माना जाएगा। सभी उन्नत आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक आंगनवाड़ी सहायिका के पद की स्वीकृति दी गई है।

महिला बाल विकास आयुक्त सूफिया फारूकी वली ने बताया कि मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों में पूर्व से कार्यरत मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उस केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ रहकर कार्य करेंगी। जिन उन्नत आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता का पद खाली है, वहां नई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी।

इसके साथ ही सभी उन्नत 12670 आंगनवाड़ी केंदों में सहायिका के नए सृजित पदों पर नियुक्ति होगी। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अर्हताओं के अनुसार ही ये निुयक्तियां की जाएंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों और आंगनवाड़ी सहायिका के सभी पदों की भर्तियां एमपी ऑनलाइन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से होगी।

बता दें कि मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए प्रत्येक केन्द्र में एक कार्यकर्ता और एक सहायिका के साथ ही केंद्रों के पर्यवेक्षण के लिए पर्यवेक्षक भी बनाए जाएंगे। मंत्रि-परिषद द्वारा कुल 476 पर्यवेक्षक के पदों की स्वीकृति दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!