टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

मालनपुर : अधिकारियों की कमीशन खोरी के चलते ,भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही पानी की टंकी, घटिया सामग्री का उपयोग कर की जा रही खानापूर्ति

Published on: 12/06/2024
0
0

मालनपुर : गांव गांव और घर-घर पानी पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा जनकल्याणकारी नल जल योजना चलाई जा रही है जिसके तहत हर गांव और हर घर तक पानी पहुंचाए जाने का काम चल रहा है और पाइप डालकर घर-घर नल कनेक्शन लगाए जा रहे हैं ताकि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के घर भी पानी पहुंच सके लेकिन भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदारों की सांठ गांठ के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।

निर्माण कार्यों के नाम पर अधिकारी और ठेकेदार जमकर भ्रष्टाचार कर मालामाल हो रहे हैं । ऐसा ही एक नजरा गोहद विकासखंड की लहचूरा ग्राम पंचायत में देखने को मिला , लहचूरा गांव में बनाई जा रही पानी की टंकी पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।

निर्माण कार्य के लिए निकाली गई राशि को अधिकारी और ठेकेदार बंदर बांट कर डकार रहे हैं ,और टंकी के निर्माण में घटिया क्वालिटी का सामान लगाया जा रहा है और निर्माण मानकों के अनुसार नहीं हो रहा है उसमें घटिया क्वालिटी की सीमेंट और रेता और जंग युक्त सरिया लगाकर निर्माण कार्य के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी तरह के निर्माण कार्य हुआ तो टंकी कुछ ही दिनों बाद धराशाई हो जाएगी ग्रामीणों ने बताया कि इस और अधिकारी ध्यान नहीं नहीं देते हैं जिस कारण ठेकेदार निर्माण कार्य के नाम पर खाना पूर्ति कर रहा है ।


इनका कहना है

घटिया निर्माण की जानकारी हमें भी मिली है इस संबंध में अधिकारियों से बात कर ठेकेदार की शिकायत करेंगे

सीमा तहसीलदार बघेल ( सरपंच ग्राम पंचायत लहचूरा )


टंकी के निर्माण कार्य में जो सरिया लगाए जा रहे हैं वह 20 साल पुराने नहीं हैं बरसात में पानी गिरने से कलर चेंज हो गया है जंग नहीं लगी है

डीएन जाटव ( अधिकारी पीएचपी विभाग )


[tie_list type=”starlist”][/tie_list]q

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!