टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

शिवाजी पब्लिक स्कूल संचालक ने छात्रों को बांटे उपहार, खुशी से झूमे नन्हे मुन्ने बच्चे

Published on: 10/29/2024
0
0

मालनपुर : मालनपुर के समीप संचालित शिवाजी पब्लिक स्कूल संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू कुछ ना कुछ अनोखा कर सुर्खियों में रहते है। दिवाली के मौके पर हर साल वह विद्यालय के छात्रों शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तोहफे बांटते हैं। दीपोत्सव पर्व पर उन्होंने इस वार विद्यालय में अध्ययन करीब 700 से ज्यादा छात्रों करीब एक दर्जन से ज्यादा शिक्षक एवं कर्मचारियों को दिल खुश कर देने वाला तोहफा दिया है। उन्होंने इस वर्ष छात्रों को सर्दी के मौसम को देखते हुए कंबल उपहार स्वरूप दिए उन्होंने छात्रों को मिठाई फुलझड़ी और पटाखे भी वितरित किए उपहार पाकर बच्चे बहुत ही खुश हुए । उन्होंने दीपावली त्योहार पर विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों को भी बोनस देते हुए महंगे महंगे उपहार दिए इस अवसर पर उन्होंने बंटू ढाबा पर कार्यरत कर्मचारियों को भी उपहार बांटे।

उपहार देते हुए स्कूल संचालक ने छात्रों से कहा कि आप सभी लोग दीपोत्सव पर्व को प्रेम पूर्वक भाईचारे के साथ मनाएं। पटाखों का बाजार सजने लगा है। आप लोगों में पटाखों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ भारी पटाखे आपके के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं? इस लिए जब भी आप पटाखे खरीदने के लिए बाजार जाएं तो ये ध्यान में रखें कि आपकी हेल्थ के लिए कौन सा पटाखा सही है और कौन सा नहीं।

क्योंकि कुछ पटाखे मंहगे होने के साथ ही घातक भी हो सकते हैं। कुछ पटाखे ऐसे हैं जो प्रदूषण छोड़ते हैं और तेज आवाज करते हैं जो हमारे लिए नुकसानदेह है ऐसे पटाखे ना फोड़े आप सभी बच्चे त्योहार पर छुट्टियों का आनंद लें घर में रहकर परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाए उन्होंने सभी छात्रों को दीपावली के महत्व को समझाया अंत में उन्होंने कहा कि आप स्वस्थ रहें मस्त रहें में यही कामना करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!