टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

मुरैना : महिला कढ़ाई में धो रही थी तमंचे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हुई कार्यवाही

Published on: 08/10/2024
0
0

मुरैना से एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला ब्रश और निरमा से कट्टा को धोते हुए दिखाई दे रही है। अवैध हथियार की सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है

दरअसल, पूरी घटना महुआ थाना क्षेत्र का है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई थी। वीडियो में उन्होंने देखा कि एक महिला के पास चार से पांच कट्टा रखा हुआ है और यह निरमा और ब्रश से रगड़-रगड़कर उसकी सफाई कर रही है। वहीं, एक अन्य युवक इसे रिकॉर्ड कर रहा है। मामला संज्ञान माते ही पुलिस ने अंबाह एसडीओपी ओर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गणेशपुरा गांव के पास दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है, मध्यप्रदेश का मुरैना क्षेत्र अवैध रूप से कट्टा बनाने के लिए हमेशा से चर्चा में रहा है। बड़े-बड़े डकैतों से लेकर कई अपराधी क्राइम करने के लिए इसी चंबल-अंचल में पहुंचते हैं। यहां पर किस तरह खुलेआम हथियारों की बिक्री होती है, ये तो सब जानते ही हैं। हालांकि, पुलिस भी ऐसे मामले सामने आने के बाद कार्रवाई करती है। लेकिन फिर भी अवैध कट्टा बनाने का व्यापार बंद नहीं हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!