टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

भिंड : भारौली सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती गायत्री को कलेक्टर किया निलंबित

Published on: 02/21/2024
0
0

भिंड 21 फरवरी 2024 : कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने श्रीमती गायत्री कुशवाह पर्यवेक्षक सेक्टर भारौली परियोजना मेहगांव को कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय बाल विकास परियोजना भिण्ड नियत किया है। साथ ही नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

 कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 5 फरवरी 2024 को निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी केन्द्र योगानंद का पुरा बंद पाया गया जिस पर पर्यवेक्षक श्रीमती गायत्री कुशवाह को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर पांच दिवस में जवाब चाहा गया था। उनके द्वारा 19 फरवरी को जवाब प्रस्तुत किया गया किन्तु जवाब संतोषजनक एवं समाधान कारक नहीं पाया गया।

श्रीमती कुशवाह को सौपे गये पदीय कर्तव्यों का निर्वहन निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत न किया जाकर सौंपे गये कार्य में घोर लापरवाही व उदासीनता बरती जा रही है। अनुपस्थित कर्मचारियों की सूचना परियोजना अधिकारी मेहगांव को न दी जाना स्पष्ट कराती है कि इनके द्वारा निजी स्वार्थो की पूर्ति करने पर इस प्रकार के कृत्य को छिपाया गया है। उक्त लापरवाहियों पर तत्काल प्रभाव से श्रीमती गायत्री कुशवाह पर्यवेक्षक सेक्टर भारौली परियोजना मेहगांव को निलंबित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!