टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

भिंड : कलेक्टर ने हायर सेकेण्डरी की चल रही परीक्षाओं का किया निरीक्षण

Published on: 02/21/2024
0
0
हायर सेकेण्डरी के केमिस्ट्री विषय की परीक्षा में कुल 14965 छात्र-छात्राओं में से 14416 उपस्थित हुए, 549 छात्र रहे अनुपस्थित
परीक्षा में 06 नकल प्रकरण दर्ज

भिंड : माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने केमिस्ट्री विषय के प्रश्न पत्र की चल रही परीक्षा में श्री शांति किशोर शिक्षा महाविद्यालय भिण्ड, शिव एजुकेशन डीएड कॉलेज सेमरपुरा, पं. दीनदयाल शिक्षा महाविद्यालय लाड़मपुरा, शा. कन्या उमावि मेहगांव, द शारपेज प्राईड स्कूल गोहद, शासकीय मॉडल उमावि गोहद, शासकीय कन्या उमावि गोहद परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर नकल रहित भयमुक्त परीक्षा को संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा की व्यवस्थायें चाक-चौबंद मिलीं। परीक्षार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा दी गई।

उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जावे कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्था ठीक होना चाहिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में ड्यूटी के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों की उपस्थिति एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा केन्द्र में शामिल विभिन्न स्कूल सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने आईटीआई परिसर भिण्ड में संचालित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत केमिस्ट्री विषय की परीक्षा में कुल 14965 छात्र-छात्राओं में से 14416 उपस्थित रहे एवं 549 अनुपस्थित रहे। हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत केमिस्ट्री विषय की परीक्षा में कुल 06 नकल प्रकरण दर्ज हुए। जिसमें शासकीय कन्या उमावि मेहगांव में तीन एवं सीएम राइज शासकीय उमावि क्रमांक 02, शासकीय कन्या उमावि गोहद, शासकीय डाइट भिण्ड में एक-एक नकल प्रकरण दर्ज हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

ग्वालियर में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से खेतों में जमी 4 इंच मोटी बर्फ, फसलें 90% तक बर्बाद, एक किसान की मौत

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा

दूषित पानी को लेकर मोंडेलेज इंडिया कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में फैले प्रदूषण पर प्रशासन सख्त

शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय प्रांगण

बेटियां एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है मार्शल आर्ट से बताया बेटियां कैसे करें आत्मरक्षा

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत , गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

error: Content is protected !!