मनोरंजन नौकरी मोबाइल घड़ी लैपटॉप तकनीक व्यापार खेल सोशल मीडिया कार बाइक यात्रा राजनीति ऋण जीवनशैली फ़िल्म योजना

पीएम श्री शा. कन्या विद्यालय गोहद में छात्राओं को सिखाये मिलावटी दूध की जांच के तरीके

On: September 3, 2026 5:59 PM
हमें फॉलो करें:

छापामार कार्रवाई कर प्रतिष्ठानों से दूध और मिठाई के लिए नमूने

भिंड : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज तहसील गोहद स्थित डेयरी परिसर एवं मिठाईयों की दुकान पर जाकर दूध की जांच किट के माध्यम से की गई एवं चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से दुकानों पर विक्रय होने वाली मिठाईयों, दूध, दही, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मौके पर तुरंत जांच कराई गई।

मौके पर संदेह के आधार पर ताराचंद वांडिल की दूध डेयरी से दूध का नमूना, राकेश कुमार फर्म रामजीलाल मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना एवं परशुराम कुशवाह फर्म कृष्णा डेयरी से दूध का नमूना, आदर्श मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी एवं दूध का नमूना, पंकज किराना स्टोर, विनोद राजकुमार किराना स्टोर, रवि प्रोविजन स्टोर, अमित प्रोविजन स्टोर से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जांच किये गए। उक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला की केमिस्ट कु. आरती शिवहरे के साथ की गई।

पीएम श्री शा. कन्या विद्यालय गोहद में स्कूली छात्राओं को मिलावट को पहचानने एवं कैसे स्वस्थ आहार लें, इसके बारे में बताया गया एवं मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच के तरीके भी सिखाए गए।

 

Admin

इस ब्लॉग पर आपको कई विषयों पर उपयोगी और रोचक लेख पढ़ने को मिलेंगे। हम यहां पर सरकारी योजनाओं, तकनीकी खबरों, लेटेस्ट कार और बाइक की जानकारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आर्टिकल प्रकाशित करते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment