टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

Fact Check: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर प्रदर्शन को लेकर वायरल हो रहा वीडियो AI निर्मित है

Published on: 02/23/2026
0
0

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर इन दिनों कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म के शीर्षक को लेकर यादव समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है और वे इस फिल्म को अपने समुदाय के अपमान से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ हाथों में बैनर लेकर विरोध करती दिखाई दे रही है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दक्षिण भारत के यादव समाज के प्रदर्शन का है और वहां भी फिल्म के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो चुका है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में हमने पाया कि यह दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो को फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, यह किसी वास्तविक घटना का नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से तैयार किया गया है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ‘यादव कन्हैया’ ने वायरल पोस्ट को 22 फरवरी को शेयर करते हुए लिखा, “साउथ के यादव भी मूवी का कर रहे हैं विरोध।”

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा। वीडियो काफी रोबोटिक लगा। इसके अलावा लोगों के हाथों में नजर आ रहे बैनर में लिखे शब्द भी अटपटे नजर आए, जिससे हमें इस वीडियो के एआई से बने होने का अंदेशा हुआ।

इसी कड़ी में हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमने गूगल डीपमाइंड के SynthID टूल का इस्‍तेमाल किया। इससे पता चला कि यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है।

ट्रुथ स्कैन (Truth Scan) ने भी वायरल वीडियो के 97 फीसदी एआई निर्मित होने की संभावना जताई।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को एआई तस्वीरों की जांच करने वाले टूल हाइव मॉडरेशन पर भी अपलोड किया। यहां मिले नतीजे के अनुसार, 99.9 फीसदी यह फ्रेम एआई निर्मित है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर मचावे को संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो एआई के जरिए तैयार किया गया है।

21 फरवरी 2026 की दैनिक जागरण के मुताबिक, “फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर यादव समाज में आक्रोश उत्पन्न हुआ है। शनिवार को एक जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम भावना विमल को सौंपा गया, जिसमें फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य दर्शाए गए हैं, जिससे यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और समाज की छवि को ठेस पहुंच रही है।”

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Ydv Kanhaiya की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर पटना के रहने वाले हैं। वहीं, यूजर को एक लाख 84 हजार लोग फॉलो करते हैं।

The post Fact Check: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर प्रदर्शन को लेकर वायरल हो रहा वीडियो AI निर्मित है appeared first on Vishvas News.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

Leave a Comment

error: Content is protected !!