टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

10वीं मेरिट वालों को 11वीं से ग्रेजुएशन तक हर माह ₹15 हजार छात्रवृत्ति, 550 छात्रों को मिलेगा लाभ

Published on: 02/18/2026
0
0

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री Prahlad Singh Patel ने मंगलवार को भोपाल में श्रम कल्याण मंडल बोर्ड और भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण (BOCW) बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 10वीं बोर्ड परीक्षा में मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक आकर्षक छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी गई। योजना का उद्देश्य ड्रॉपआउट रोकना और छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। बैठक में श्रम सचिव श्री रघुराज राजेन्द्रन, कल्याण आयुक्त श्री संजय कुमार एवं श्रमिकों एवं नियोजकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ऐसे मिलेगी छात्रवृत्ति

– 10वीं की मेरिट के आधार पर चयन

– कक्षा 11वीं से स्नातक स्तर तक प्रतिमाह ₹15,000 की छात्रवृत्ति

– राज्य स्तर पर प्रतिवर्ष लगभग 500 छात्र (BOCW में पंजीकृत) लाभान्वित

– श्रम कल्याण मंडल के 50 हितग्राहियों को भी शामिल किया जाएगा

– प्रत्येक चयनित छात्र को एक मेंटर मिलेगा, जो राशि के सही उपयोग की निगरानी करेगा

– पंजीकृत लाभार्थियों के लिए सख्त सत्यापन व्यवस्था, फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई

स्वास्थ्य शिविर और डिजिटल रिकॉर्ड का निर्णय

बैठक में यह भी तय किया गया कि पंजीकृत हितग्राहियों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी लाभार्थियों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि गैर-संचारी रोगों की समय रहते जांच हो सके और जीवनशैली संबंधी सलाह दी जा सके।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा, श्रम कल्याण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह पहल राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे वंचित वर्ग के छात्रों को आर्थिक सुरक्षा के साथ समग्र मार्गदर्शन भी मिलेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

ट्रेंडिंग खबरे

error: Content is protected !!