टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

Fact Check: हिमंत बिस्वा सरमा की बेटी की तस्वीर में कार्तिक आर्यन थे, मुस्लिम युवक की फोटो एडिटेड है

Published on: 02/05/2026
0
0

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी बेटी सुकन्या की तस्वीर एक युवक के साथ वायरल हो रही है। तस्वीर में नजर आ रहे युवक के सिर पर एक धार्मिक टोपी देखी जा सकती है। तस्वीर को शेयर करते हुए कई यूजर दावा कर रहे हैं कि यह असल तस्वीर है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह एक एडिटेड तस्वीर है। असली तस्वीर में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन थे। सितंबर 2025 की यह तस्वीर उस वक्त की है, जब हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी बेटी की मुलाकात कार्तिक आर्यन से हुई थी। इसी तस्वीर को एडिट करके फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ‘शाहिद अहमद’ ने वायरल पोस्ट को 30 जनवरी 2026 को शेयर करते हुए लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज हिमंता बिस्वा सरमा की बेटी का एक मुस्लिम युवक से रिश्ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री की बेटी मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हैं, इसलिए हिमंता बिस्वा सरमा मिंया और लव जिहाद चिल्लाते रहते हैं।’’

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल तस्वीर को सर्च किया। सर्च में हमें ‘असम डॉट अनऑफिशियल’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल फोटो अपलोड की हुई मिली। 5 सितंबर 2025 की इस तस्वीर में वायरल फोटो वाले मुस्लिम युवक की जगह कार्तिक आर्यन खड़े हैं।

सर्च किए जाने पर हमें यह तस्वीर और भी कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 5 सितंबर 2025 को शेयर की हुई मिली। यहां सभी तस्वीरों में कार्तिक आर्यन को सीएम और उनकी बेटी के साथ देखा जा सकता है।  

सर्च किए जाने पर हमें वायरल तस्वीर से जुड़ी एक पोस्ट बीजेपी असम के को-कन्वीनर ‘Ron Bikash Gaurav’ के एक्स हैंडल पर मिली। 30 जनवरी 2026 की इस पोस्ट में वायरल तस्वीर के साथ का‍र्तिक आर्यन वाली तस्‍वीर को लगाकर, इस पूरे मामले को फर्जी बताया गया है।

सर्च में हमें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के फेसबुक अकाउंट पर भी कार्तिक आर्यन वाली असली तस्वीर 5 सितंबर 2025 को अपलोड की हुई मिली। कैप्शन के अनुसार, असम के सीएम अपनी बेटी सुकन्या के साथ मुंबई में पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन से मिले। 

वायरल और असली तस्वीर के कोलाज को यहां देखा जा सकता है।

वायरल तस्‍वीर की पुष्टि के लिए हमने असम के पत्रकार शुभम गोस्वामी से संपर्क किया। उन्होंने वायरल फोटो को एडिटेड बताया है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘शाहिद अहमद’ के सोशल स्कैनिंग की। हमने पाया कि यूजर को पांच हजार लोग फॉलो करते हैं।

The post Fact Check: हिमंत बिस्वा सरमा की बेटी की तस्वीर में कार्तिक आर्यन थे, मुस्लिम युवक की फोटो एडिटेड है appeared first on Vishvas News.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

Leave a Comment

error: Content is protected !!