उत्तर प्रदेश में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. दोपहर 3 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंकड़े साझा करेंगे. सूची में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है. मतदाता वेबसाइट पर नाम जांच सकेंगे. 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी, जबकि अंतिम सूची 6 मार्च को जारी की जाएगी.
आज जारी होगी यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, कट सकते हैं तीन करोड़ लोगों के नाम, घर बैठे ऐसे चेक कर सकेंगे अपना नाम
By Itihas News
Published on: 01/06/2026



