टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

Fact Check: गरीब रथ एक्सप्रेस में आग लगने का वीडियो पुराना है, हालिया नहीं

Published on: 01/02/2026
0
0

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नए साल की शुरुआत से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक ट्रेन में लगी आग को बुझााते हुए देखे जा सकते हैं। कुछ यूजर्स दो वीडियो के कोलाज को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि एक जनवरी को लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग लग गई।  

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि 18 अक्टूबर 2025 को लुधियान से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में आग लग गई थी। हादसे में एक यात्री घायल हुआ था। हादसे के उस वीडियो को अब हालिया बताया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ham__hindu__hai__100 ने 1 जनवरी को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “1/1/2026 दवाई चालू हो गया है लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग

garib rath train fire video

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। hindikhabarlive के इंस्टाग्राम अकाउंट से 18 अक्टूबर 2025 को वायरल कोलाज को पोस्ट किया गया है। पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, “लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गई। रेलवे स्टाफ और यात्रियों की सतर्कता के कारण सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में कंप्रेसर फटने को आग लगने का कारण बताया गया है।”

Garib Rath Express Fire Video

एनडीटीवी के इंस्टा हैंडल से भी इस घटना की वीडियो क्लिप पोस्ट की गई है। 18 अक्टूबर 2025 को पोस्ट किए गए वीडियो को अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग का बताया गया। पोस्ट के अनुसार, ट्रेन में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। हादसे में एक यात्री को चोट आई है।

आजतक की वेबसाइट पर 18 अक्टूबर 2025 को छपी खबर में लिखा है कि सरहिंद रेलवे स्टेशन से ट्रेन के निकलने के बाद यात्रियों को कोच से धुआं उठते दिखा। इसके बाद रेलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया।

इस बारे में हमने लुधियाना में दैनिक जागरण के रिपोर्टर भूपेंद्र भाटिया से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह घटना पुरानी है। हाल-फिलहाल में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है।

पुराने वीडियो को हालिया बताकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 428 फॉलोअर्स हैं।

The post Fact Check: गरीब रथ एक्सप्रेस में आग लगने का वीडियो पुराना है, हालिया नहीं appeared first on Vishvas News.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

Leave a Comment

error: Content is protected !!