साल 2025 खत्म होने को है. ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा खत्म नहीं हो रही है. अब 7 महीने बाद चीन ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा दावा कर रहा है. चीन ने कहा है कि इस जंग में उसने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की. ध्यान रहे कि ऐसा दावा करने वाला चीन ही है जिसने मई में हुई इस लड़ाई में पाकिस्तान को न सिर्फ हथियारों से मदद की बल्कि उसे लाइव इनपुट भी दिए.
पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करने वाला चीन अब कर रहा नेकी की बात, कहा- हमने सुलझाई Indo-Pak की लड़ाई!
By Itihas News
Published on: 12/31/2025



