टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

Fact Check: तेंदुए के हमले का यह वीडियो साल 2022 का है, हालिया बताकर किया जा रहा वायरल 

Published on: 12/10/2025
0
0

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे जाते हुए साइकिल सवार एक व्यक्ति पर एक तेंदुए को अचानक हमला करते हुए देखा जा सकता है। अब इस वीडियो को कुछ यूजर्स हालिया घटना बताकर शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने जांच में दावे को भ्रामक पाया। इस वीडियो का हाल-फिलहाल की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। यह वीडियो जनवरी 2022 का, असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास का है। वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। 

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ‘Ganw Tak’ ने वायरल वीडियो को 10 दिसंबर 2025 को शेयर करते हुए लिखा, “एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं, साइकिल पर सवार एक युवक सड़क पर तेज़ रफ्तार गाड़ियों के बीच गुजर रहा था, तभी झाड़ियों से तेंदुआ अचानक निकल कर उस पर हमला कर देता है.”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज एक बार पहले भी इस वायरल वीडियो की पड़ताल कर चुका है। हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिये सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर ‘livehindustan.com’ की एक वेबसाइट पर मिली। 16 जून 2022 को प्रकाशित खबर में बताया गया, “मामला काजीरंगा नेशनल पार्क के पास का है। तेंदुए के हमले में एक शख्स की जान बाल बाल बच गई। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास नेशनल हाई-वे पर ट्रैफिक सामान्य था लेकिन उसी वक्त एक तेंदुआ जंगल से निकला और उसने एक साइकिल सवार पर अटैक कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।” 

हमें ‘India.com’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो को 17 जून 2022 को अपलोड किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास हुई थी।

विश्‍वास न्‍यूज ने उस समय ‘न्यूज़18’ के नार्थ ईस्ट के असम के संवाददता शुभम गोस्वामी से संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था कि यह वीडियो काजीरंगा नेशनल पार्क के पास हुए तेंदुए के हमले का है और यह पुराना वीडियो है। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ें। 

पड़ताल के अंत में हमने फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की सोशल स्‍कैनिंग की। इस फेसबुक यूजर को 2 लाख 33 हजार लोग फॉलो करते हैं। 

The post Fact Check: तेंदुए के हमले का यह वीडियो साल 2022 का है, हालिया बताकर किया जा रहा वायरल  appeared first on Vishvas News.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

Leave a Comment

error: Content is protected !!