टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

Fact Check : डांस करते शख्स का यह वीडियो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नहीं है, फर्जी दावा वायरल

Published on: 12/09/2025
0
0

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को मंदिर में नृत्य करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा कि इसमें नजर आ रहा शख्स बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हैं। कई यूजर्स इस वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम आकाश कृष्ण शास्त्री है। आकाश एक रील क्रिएटर हैं और वृंदावन में भक्ति नृत्य करते हैं। आकाश ने स्वयं वायरल वीडियो का खंडन करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Vimal Ambedkar’ ने 7 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “छतरपुर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री 

को नाचना भी आता है आप हल्के में मत लेना।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बताकर शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने इसके कीफ्रेम्‍स निकालकर, उन्हें गूगल लेंस से सर्च किया। हमें ‘akash.tiwari.vrindavan452’ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर वायरल वीडियो से जुड़े कई वीडियो मिले। असली वीडियो को साल 2024 में शेयर किया गया था। इस हैंडल पर वीडियो को  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नहीं बताया है। 

हमें ‘mere_malik_008’ और ‘akash.tiwari.vrindavan452’ के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर एक वीडियो मिला। 26 मार्च 2024 को शेयर वीडियो में आकाश तिवारी ने वायरल दावे का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में बागेश्वर बाबा नहीं हैं। नृत्‍य वाला वीडियो उनका है और वह वृंदावन में राधा-रमण मंदिर में नृत्य सेवा करते हैं। वीडियो को गतल दावे से वायरल किया जा रहा है।  

आकाश तिवारी के इंस्टाग्राम बायो पर दी गई जानकारी के अनुसार, वह एक रील क्रिएटर हैं। यहां उनके डांस के कई वीडियो मौजूद हैं। 

इस बारे में हमने बागेश्वर धाम के मीडिया समन्वयक कमल अवस्थी से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नहीं है और वायरल किया जा रहा दावा गलत है। 

पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम से एक वीडियो वायरल हुआ था। उस समय पाकिस्तान के एक पहलवान के वीडियो को धीरेंद्र शास्त्री का बताकर शेयर किया गया था। विश्वास न्यूज ने उसकी जांच कर सच्चाई सामने लाई थी। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ें। 

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इस फेसबुक यूजर को 5 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

The post Fact Check : डांस करते शख्स का यह वीडियो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नहीं है, फर्जी दावा वायरल appeared first on Vishvas News.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

Leave a Comment

error: Content is protected !!