टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

Fact Check: 2023 में अमेरिकी झंडे के निकाले जाने का वीडियो, जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क का मेयर बनने के बाद किया जा रहा वायरल 

Published on: 11/11/2025
0
0

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को खंबे पर लगे अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र के झंडे को निकालते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से जीते जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क का मेयर बनते ही धर्म विशेष के लोगों ने अमेरिका का झंडा निकाल दिया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह वीडियो साल 2023 का फिलिस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान का है, जब प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश में आकर अमेरिका का झंडा हटाया था। इस वीडियो का ममदानी का न्यूयॉर्क के मेयर बनने से कोई संबंध नहीं है। 

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर अमरनाथ गुप्ता ने वायरल पोस्ट को 10 नवंबर को शेयर करते हुए लिखा, “NEW YORK में “शेख ज़हराना अल-मदानी” साहब ने मेयर बनते ही “डोनाल्ड ट्रम्प” के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए। अब न्यूयॉर्क शहर में मुसलमान भाई अमेरिकी झंडे फाड़ रहे हैं ,, मुझे ऐसा लग रहा है कि इस्लाम अमेरिका को उखाड़ फेंकेगा और शरिया कानून के तहत एक और इस्लामी देश में बदल देगा।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। 

पड़ताल 

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को सर्च किया। सर्च में हमें यह वीडियो केटी डेविस कोर्ट नाम के वेरिफाइड एक्स अकाउंट पर 11 नवंबर 2023 को अपलोड किया हुआ मिला। दी गई जानकारी के अनुसार, एक फिलीस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क शहर में एक इमारत के बाहर अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के झंडे निकाल रहा है। 

इसी बुनियाद पर सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो टाइम्स ऑफ इंडिया के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को 12 नवंबर 2023 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार,”फिलीस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने न्यूयॉर्क में वेटेरन्स डे के अवसर पर अमेरिका का झंडा फाड़कर जश्न मनाया और उसके बाद संयुक्त राष्ट्र का झंडा भी फाड़कर अलग कर दिया। 

न्यूज सर्च करने पर हमें 11 नवंबर 2023 को एडिशन डॉट सीएनएन की वेबसाइट पर इस मामले से जुड़ी खबर मिली। खबर में बताया गया, न्यूयॉर्क सिटी में शुक्रवार रात सैकड़ों लोग फिलिस्तीन के समर्थन में सड़कों पर उतरे और इजरायल-हमास युद्ध में युद्धविराम की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने “फ्री फ्री पैलेस्टाइन” और “एंड द जेनोसाइड” जैसे नारे लगाए। पुलिस के मुताबिक, करीब 2,000 लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

बता दें, जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर चुने गए हैं। उनकी इस जीत की चर्चा सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई दूसरे हिस्सों में हो रही है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण में अंतरराष्ट्रीय  मामलों को कवर करने वाले वरिष्ठ संवाददता जेपी रंजन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, यह वीडियो ममदानी के मेयर बनने के बाद का नहीं है। यह पुराना वीडियो है, जिसे भारतीय मीडिया ने भी उस वक्त कवर किया था। 

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर अमरनाथ गुप्ता की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर कोलकाता का रहने वाला है। वहीं, इस प्रोफाइल से विचारधारा प्रेरित पोस्ट शेयर की जाती हैं। 

The post Fact Check: 2023 में अमेरिकी झंडे के निकाले जाने का वीडियो, जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क का मेयर बनने के बाद किया जा रहा वायरल  appeared first on Vishvas News.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

Leave a Comment

error: Content is protected !!