टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

Fact Check: राजस्थान के अंता उपचुनाव से पहले वायरल हो रही गाड़ियों की यह तस्वीर AI है

Published on: 10/20/2025
0
0

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। राजस्थान की विधानसभा सीट अंता में होने वाले उपचुनाव के बीच सोशल मीडिया पर गाड़ियों की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि एक बिजनेस मैन अंता उपचुनाव के लिए गाड़ियां भेज रहे हैं। तस्वीर को अलग- अगल प्लेटफॉर्म पर इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रही तस्वीर असली नहीं है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स (AI) की मदद से तैयार किया गया है। एआई निर्मित इस तस्वीर को अंता उपचुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर जीतू आलूदा ने 16 अक्टूबर 2025 को वायरल फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “मातादीन गुर्जर जी की ओर से अंता चुनाव के लिए 1000 गाड़ी तैयार है , जल्दी ही पहुंचेंगी अंता।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल के तहत सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर को ध्यान से देखा। इनकी नंबर प्लेट पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर अजीब हैं। अगर ये राजस्थान की गाड़ियां हैं तो नंबर प्लेट पर आरजे लिखा होता। इससे हमें यह यह तस्वीर संदिग्ध लगी।

इसके बाद हमने हाइव मॉडरेशन टूल का इस्तेमाल करते हुए फोटो को अपलोड किया। इस टूल ने 70.1 फीसदी तक तस्वीर के एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

हमने तस्वीर को एक अन्य टूल साइट इंजन की मदद से भी सर्च किया। इस टूल ने 68 फीसदी तक तस्वीर के एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

वहीं, decopy डॉट एआई टूल ने इस तस्वीर को 100 फीसद एआई निर्मित तस्वीर बताया।

न्यूज सर्च किये जाने पर हमें 20 अक्टूबर की पत्रिका की वेबसाइट पर छपी खबर मिली। जानकारी के अनुसार, “राजस्थान की राजनीति में अंता विधानसभा सीट इन दिनों सियासी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां होने वाला उपचुनाव न केवल भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की साख के लिए अहम माना जा रहा है। यहां से निर्दलीय उमीदवार नरेश मीणा भी चुनाव मैदान में हैं।

बता दें, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने घोषणा की कि राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर मचावे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि तस्वीर असली नहीं है। ये एआई के जरिए तैयार की गई है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर जीतू आलूदा की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 10 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर के बायो के अनुसार वह राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं।

The post Fact Check: राजस्थान के अंता उपचुनाव से पहले वायरल हो रही गाड़ियों की यह तस्वीर AI है appeared first on Vishvas News.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

Leave a Comment

error: Content is protected !!