टॉप न्यूज़ खेल प्रौद्योगिकी भाषा मनोरंजन योजनाएं लोकसभा चुनाव विदेश साहित्य स्टार्टअप About us Citizen Reporter Contact Us Home

चार्ज लेते ही एक्शन मोड में दिखे थाना प्रभारी ,बोले गुंडे बदमाशों पर होगी कार्रवाई, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम कराना प्राथमिकता, इलाके में बढ़ेगी पुलिस की गस्त

Published on: 10/10/2025
1
0

रिठौरा :  मालनपुर क्षेत्र की सीमा से सटे मुरैना जिले के रिठौरा कला थाने का चार्ज उप निरीक्षक संतोष बाबू गौतम को मिलते ही वह एक्शन मोड में है और उन्होंने क्षेत्र में ताबड़तोड़ करवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हम काम पर विश्वास रखते हैं, फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी, उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुंडा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत क्षेत्र के गुंडे और बदमाशों पर कार्रवाई की आएगी , किसी भी गुंडे और बदमाश ने क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था भंग की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी ,उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि दीपावली के त्यौहार को प्रेम पूर्वक और भाईचारे के साथ मनाए, सोशल मीडिया को लेकर भी उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति ने व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर किसी भी जाति और धर्म को लेकर कोई भड़काऊ अशांति और वेमनुष्यता फैलाने वाली कोई भी पोस्ट की तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई होगी उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि आपके आसपास कोई भी अवैध काम हो रहे हैं तो उसकी सूचना तत्काल हमें दें हमारे दरवाजे सदैव आपके लिए खुले हैं और हम आपकी हर संभव मदद करेंगे और सूचना देने वाला का नाम भी गोपनीय रखेंगे, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने में नगर वासियों को भी पुलिस का सहयोग करना पड़ेगा जिससे हम अच्छा काम कर पाएंगे ,सुरक्षा व्यवस्था बनाने पुलिस द्वारा लगातार कस्बे में गस्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर के व्यापारी एवं गणमान्य लोगों को अगर कोई सुझाव देना है तो दे सकते हैं उस पर अमल किया जाएगा, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
News Send

error: Content is protected !!