कार्यक्रम के दृष्टिगत किए जा रहे आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली
भिंड : कलेक्टर भिण्ड ने मा. मुख्यमंत्री जी का दिनांक 24 दिसम्बर, 2025 (बुधवार) को रावतपुरा धाम, विकासखण्ड लहार जिला भिण्ड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कार्यक्रम के दृष्टिगत रावतपुरा धाम में कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों, आवागमन तथा सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधों के संबंध में जानकारी ली और समुचित तैयारियां शीघ्र पूर्ण कराने अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर भिण्ड, एसडीएम गोहद, एसडीएम लहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




